https://suno.com/s/AyurVLzAebM7hx2f
हे सर्प तुझे मरना होगा
क्या गरज़, तू ज़हरीला नहीं
एक इंसान को तूने काटा है
अंजाम तो भुगतना होगा
हे सर्प तुझे मरना होगा
क्या हुआ जो कल रात
हुई भारी बरसात थी
तेरा बिल जलमग्न था,
स्थिति बाढ़ की थी
कि तू डर गया होगा
किन्तु, मरना तो होगा
हे सर्प तुझे मरना होगा
मनु ईश्वर का श्रेष्ठ पुत्र है
तुच्छ प्राणी, तेरा न जिक्र है
दुस्साहस कुबूल न होगा
हे सर्प तुझे मरना होगा
आत्मा सब में है! हमें क्या?
ईश्वर की सब रचना, तो क्या?
मृत्युदण्ड भुगतना होगा
हे सर्प तुझे मरना होगा
