कौन सा ऐसा सगा है बोलो
जिस से हमने दगा किया
काम गिनाओ कोई ऐसा
जो हमने पूरा नहीं कियासूरज को हमने चमकाया
खेतो में है हल चलवाया
गोल जो घुमे धरती अपनी
सोचो इसको किसने घुमायादादाजी की धोती का
रूमाल हमने बना दिया
काम बताओ कोई ऐसा
जो हमने पूरा नहीं कियामस्त हवा जो बहती ह
उस पर अपना लेबल है
नदियों में कर्रेंट देखो
कारण हमारी केबल हैचन्द्रयान को चाँद पे देखो
चुटकी में पहुंचा दिया
काम गिनाओ कोई ऐसा
जो हमने पूरा नहीं कियाआसमान नीला क्यों है
बादल ये गीला क्यों है
फूलों में खुशबू कैसे
अंडे में पीला क्यों हैकाम किये हैं बड़े-बड़े पार
घमंड कभी भी नहीं किया
काम गिनाओ कोई ऐसा
जो हमने पूरा नहीं कियाकौन सा ऐसा सगा है बोलो
जिस से हमने दगा किया
काम गिनाओ कोई ऐसा
जो हमने पूरा नहीं किया