बन्ना खड़ा मुँह बनाये खाना घर का उसको न भाये
रोटी सब्ज़ी से नैन चुराये पिज़्ज़ा बर्गर बस वो उड़ाये

स्विग्गी जोमेटो बाहर खड़े हैं
सबवे के जब से पैर पड़े हैं
रोज़ घर दावत हो जाये खाना घर में कौन बनायें
बन्ना खड़ा मुँह बनाये खाना घर का उसको न भाये
रोटी सब्ज़ी से नैन चुराये पिज़्ज़ा बर्गर बस वो उड़ाये
बन्ना खड़ा मुँह बनाये खाना घर का उसको न भाये
मैं बोली कि बन्ना पेट फूलेगा
बाहर का खाना हजम न होगा
डाइट कोक के संग पी जाये खाना घर का उसको न भाये
बन्ना खड़ा मुँह बनाये खाना घर का उसको न भाये
रोटी सब्ज़ी से नैन चुराये पिज़्ज़ा बर्गर बस वो उड़ाये
बन्ना खड़ा मुँह बनाये खाना घर का उसको न भाये
बन्नी से तेरी कैसे निबहेगी
वो भी अपना सर पीट लेगी