मैंने तो नहीं कहा था
क्यों तुम भगवान मानने लगे
कभी गलत नहीं होऊंगा
तुम क्यों यह मानने लगेमैंने कभी तुमसे ऐसा कोई
दावा भी नहीं किया
गलतियां कर सकता हूँ मैं
सदा मैंने तो यही कहाइंसान हूँ मैं और गलती करना
मेरी फितरत है
मगर वही गलती दोबारा न हो
यह ज़रुरत हैमगर तुमने तो मन ही मन
जाने क्या ठान लिया
बड़ा कहते कहते मुझे
आसमान पर तान दियाऔर आज जब मुझसे
एक गलती क्या हो गयी
मुझसे कुछ कहे सुने बिना
तुम्हारी भक्ति खो गयीमुझसे कहो तो सही
मुझसे बात करके देखो
मुझे खुद की तरह
एक इंसान समझकर देखोमुझे कुछ नहीं चाहिए
मुझे बस मैं ही रहने दो
गलतियां करके सुधार सके,
इंसां ही रहने दो
Don’t Make Me God
I never asked you to treat me like a god,
Nor claimed I’d never be wrong—
Yet you believed,
As if I could never falter.I never gave you such a promise.
On the contrary, I always said:
I’m human,
Mistakes are my shadow.But you—
You built shrines in your mind,
Raised me sky-high with praise,
And now, when I stumble just once,
Your devotion collapses like a paper house.Talk to me.
See me.
See me as I truly am—
Just a man,
Willing to mend what he breaks.I ask for nothing—
Only the right
To remain human.
To fall,
To learn,
And to rise again.