मैं जानता हूँ, मैं पत्थर हूँ

मैं जानता हूँ कि मैं पत्थर हूँ
तुम्हारे छूने से भगवान् बना हूँ
तुम्हारे लिए मैं पूज्य सही
मगर जब पत्थर बनूँ तो क्यों कोसते हो
तुम सदा मुझमें भगवान् क्यों देखते हो

तुमने मान लिया मगर मैं कोई बिचौलिया नहीं
अपने इस अवतार का सच, मुझे कोई गुमां नहीं
खंडित होकर भी तलाशनी है मुझे जब अपनी ज़मीं
तो अपनी नाकामियों का दोष मुझ पर क्यों थोपते हो
तुम सदा मुझमें भगवान् क्यों देखते हो

मेरी अपनी हदें हैं कमज़ोरियाँ हैं
परेशानी मेरी मेरे अपनों से दूरियां हैं
तुम्हारा विश्वास है तो उस पर अडिग रहो
हर असफल प्रयास का दोष मुझे मत दो
यह बाज़ी कब तक खेल पाऊंगा, क्या सोचते हो
तुम सदा मुझमें भगवान् क्यों देखते हो

मैं भी तुम्हारी तरह अधूरा और अपूर्ण हूँ
तुम कह देते हो खुलकर मैं बस मूक हूँ
जीवन के थपेड़े खाकर यहाँ पहुंचा हूँ
न जाने कब फिर से त्याग दिया जाऊं
सदा के लिए नहीं यह रूप जो तुम देखते हो
तुम सदा मुझमें भगवान् क्यों देखते हो

Why Do You Always See a God in Me

I know I’m just a pebble,
Lifted from the dust into divinity.
You touch me with faith,
And I become sacred —
But when I act like stone,
Why do you curse me bitterly?
Why do you always see a god in me?

You’ve accepted it —
But I’m no divine broker.
This form you gave me
Was never my own desire.
Even when broken,
I search for a place to belong —
Still you heap your failures on me.
Why do you always see a god in me?

I have my flaws, my fragile lines,
Wounds of my own, distances unspoken.
Your faith — keep it,
But don’t make me the scapegoat
For all the things that went wrong.
How long can I carry this weight?
Why do you always see a god in me?

I’m incomplete, just like you,
You speak your heart — I stay silent.
Tossed in life’s currents,
Who knows when I’ll be discarded again?
This sacred form you worship —
Isn’t mine forever.
Why do you always see a god in me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *