मैं तुम्हारा रहूंगा (Main Tumhara Rahunga)

मुहब्बत मैं करता हूँ करता रहूंगा
किसी मोड़ पर मैं गलत भी रहूँगा
शिकवा न करना मैं न सॉरी कहूंगा
तुम मेरे अहम् को जो ज़रा थाम लोगी
सांस आख्रिरी तक मैं तुम्हारा रहूंगा
ख्वाहिशें सब तुम्हारी हैं मेरे सर माथे
इन्हें पूरी करूँगा जाऊं चाहे जां से
ऐसे जहां में तुम्हें मैं लेकर चलूँगा
भुला दोगी गम तुम सभी इस जहां के
एक दिन अचानक जो तुम्हें छोड़ जाऊं
अफ़साने दिल के तुम्हें कह न पाऊं
मेरी जुदाई का तुम ज़रा गम न करना
यूँ ही मुस्कुराना तुम ज़रा न बदलना
मैं इस जहाँ में जब भी जनम लूंगा
हर एक जनम में तुम्हें मांग लूंगा

I won’t say Sorry

I love, and I will keep on loving,
Though at some turns I may be wrong.
Don’t hold complaints, I won’t say sorry
But if you hold my pride a little,
I’ll stay yours till my final breath.

Your wishes rest upon my shoulders,
I’ll fulfill them, even at the cost of life.
I’ll walk with you into a world
Where all your sorrows melt away.

And if one day, suddenly, I must leave,
If I can’t voice the stories of my heart—
Don’t drown in grief, don’t let tears reign,
Smile the same, don’t let it change.

For each time I return to this world,
In every birth, it’s you I’ll ask for.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *