मैं देख रहा हूँ

मैं देख रहा हूँ सामने एक घर जा रहा है
वो पीछे चल रही है वो आगे जा रहा है
उसके हाथ में झोला है वह बैग पकड़े है
दोनों हैं खोये किसी उलझन में जकड़े हैं
वो साड़ी में है वो शर्ट पैंट में जा रहा है
मैं देख रहा हूं सामने एक घर जा रहा है

वो झुक गयी है कुछ वो लंगड़ा रहा है
गृहस्थी का दानव दोनों को खा रहा है
वो घर मुझे असली भारत दिखा रहा है
औरत सदा से पीछे है मुझे जता रहा है
उधेड़बुन, दोनों को कुछ सता रहा है
बेटी को देखने एक परिवार आ रहा है
कैसे जमेगा सब और कैसे बनेगी बात
घर छोटा है ख्वाहिशें बड़ी क्या होगा
कैसे सब होगा यही गम सता रहा है
मिडिल क्लास है बस जिए जा रहा है

I see ahead —
a home is walking.

She walks behind,
he walks ahead.
A cloth bag in her hand,
a backpack on his shoulder.

Both are lost —
entangled in some silent dread.

She’s in a sari,
he, in shirt and pants.

I see ahead —
a home is walking.

She bends slightly,
he limps faintly.
The beast of daily life
eats away quietly.

That walking home
shows me real India
humble, burdened, silent.

She walks behind —
like always.

Something nags them both,
a quiet unease.

A family is coming —
to see their daughter.

Will it match?
Will the talks go well?
The house is small,
the dreams are tall —
what will unfold?

This pain walks with them.

They are middle class
just living on…
just walking on…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *