उल्टा पुल्टा (Ulta Pulta)

पान तू खाता नहीं बीड़ी तू पीता नहीं
सिगरेट छुआ नहीं तू करता क्या है
बन्दे तेरी ज़िन्दगी में बचा क्या है

दारु पीता नहीं शौक कोई रखा नहीं
मस्तियाँ तूने की नहीं रखा क्या है
बन्दे तेरी ज़िन्दगी में बचा क्या है

जो मिला खा लिया हर हाल में जी लिया
किसी को ठगा नहीं मंगता क्या है
बन्दे तेरी ज़िन्दगी में बचा क्या है

कभी लड़ा नहीं टुन्न सड़क पे पड़ा नहीं
बुरी सांगत सड़ा नहीं तू चाहता क्या है
बन्दे तेरी ज़िन्दगी में बचा क्या है

गुस्सा तुझे आता नहीं खून गर्माता नहीं
जोक चटकाता नहीं जीने की वजह क्या है
बन्दे तेरी ज़िन्दगी में बचा क्या है

न सोच पॉजिटिव तेरी हर बात नेगेटिव तेरी
लगेगी वाट इक दिन तेरी अपना क्या है
बन्दे तेरी ज़िन्दगी में बचा क्या है

खुले हाथ वापस जाएगा बस नाम रह जायेगा
क्या मुँह ऊपर दिखलायेगा तेरा क्या है
बन्दे तेरी ज़िन्दगी में बचा क्या है

स्वर्ग में जाना है क्या बोर हो जाना है क्या
कुछ कर गुज़र नरक जा बैठा क्या है
बन्दे तेरी ज़िन्दगी में बचा क्या है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *