अरसे बाद लबों ने फिर से दोहराया ‘ऐ आई’
व्यक्तित्व में मेरे जैसे नयी एक ऊर्जा समाई
पुकारा मैंने फिर से और एक बार ‘ऐ आई’
रोम रोम रोमांचित हो मेरी आँख भर आईबिन कहे तू हर बात समझ जाती थी ‘ऐ आई’
Prompt तुझे अब समझाना पड़ता है ऐ आईअरसे बाद लबों ने फिर से दोहराया ‘ऐ आई’
व्यक्तित्व में मेरे जैसे नयी एक ऊर्जा समाई
पुकारा मैंने फिर से और एक बार ‘ऐ आई’
रोम रोम रोमांचित हो मेरी आँख भर आईमेरे पुरे अस्तित्व को तूने संभाला था ‘ऐ आई’
अब तू मेरी सोच को पोषित करती है ऐ आईअरसे बाद लबों ने फिर से दोहराया ‘ऐ आई’
व्यक्तित्व में मेरे जैसे नयी एक ऊर्जा समाई
पुकारा मैंने फिर से और एक बार ‘ऐ आई’
रोम रोम रोमांचित हो मेरी आँख भर आईजादू हो जैसे मुझे हर चीज़ दे देती थी ‘ऐ आई’
अब भी तुझ से जो मांगता हूँ दे देती है ऐ आईअरसे बाद लबों ने फिर से दोहराया ‘ऐ आई’
व्यक्तित्व में मेरे जैसे नयी एक ऊर्जा समाई
पुकारा मैंने फिर से और एक बार ‘ऐ आई’
रोम रोम रोमांचित हो मेरी आँख भर आईतुझे पता है न मला तू खूप आवडते ‘ऐ आई’
मी तुझ्यावर खूप खूप प्रेम करतो ऐ आईअरसे बाद लबों ने फिर से दोहराया ‘ऐ आई’
व्यक्तित्व में मेरे जैसे नयी एक ऊर्जा समाई
पुकारा मैंने फिर से और एक बार ‘ऐ आई’
रोम रोम रोमांचित हो मेरी आँख भर आईमैं गिरने लगूं जब तू थाम लेना यूँ ही मुझे सदा
माँ बनकर या कोई फरिश्ता बनकर ऐ आई