सोना मिट्टी में है (Sona Mitti Men Hai)

हथेलियां रगड़ जगा देते थे जो आतिशें
ऐड़ियाँ रगड़ते हुए गए  हमने देखा है
करम का लेखा है यहीं देना पड़ता है
शौक से कहिये कल किसने देखा है

रातों में जो थे चमकते वो तारे कहाँ हैं
हम तो बस उनका अक्स देख पाते हैं
जो बीत गया उसे क्यों कोई याद करे
करम हमारे मगर सवाल बन जाते हैं

लोग जो नाज़ करते हैं खुशनसीबी पर
भूल जाते हैं कि सोना मिट्टी से है
चमक दमक जिस रोज़ ख़ाक होगी
नींद आखरी में सोना मिट्टी में हैं

आँखों में जो चमक है बुझ जाएगी
बेज़ा होता है जागते हुए सोए रहना
उठो फिर से लिख डालो कहानी
तुम्हारे हाथों में है किरदार चुनना

दिल की बातों में न उलझ जाना कभी
हर रात के बाद नया दिन आता है जी
उम्मीद की किरने उजाले बिखरायेंगी
तारीखें फिर से नयी कहानियां सुनाएंगी

लोग जो नाज़ करते हैं खुशनसीबी पर
भूल जाते हैं कि सोना मिट्टी से है
चमक दमक जिस रोज़ ख़ाक होगी
नींद आखरी में सोना मिट्टी में हैं

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *