क्या बात करते हो (Kya Baat Karte Ho)

कौन सा ऐसा सगा है बोलो
जिस से हमने दगा किया
काम गिनाओ कोई ऐसा
जो हमने पूरा नहीं किया

सूरज को हमने चमकाया
खेतो में है हल चलवाया
गोल जो घुमे धरती अपनी
सोचो इसको किसने घुमाया

दादाजी की धोती का
रूमाल हमने बना दिया
काम बताओ कोई ऐसा
जो हमने पूरा नहीं किया

मस्त हवा जो बहती ह
उस पर अपना लेबल है
नदियों में कर्रेंट देखो
कारण हमारी केबल है

चन्द्रयान को चाँद पे देखो
चुटकी में पहुंचा दिया
काम गिनाओ कोई ऐसा
जो हमने पूरा नहीं किया

आसमान नीला क्यों है
बादल ये गीला क्यों है
फूलों में खुशबू कैसे
अंडे में पीला क्यों है

काम किये हैं बड़े-बड़े पार
घमंड कभी भी नहीं किया
काम गिनाओ कोई ऐसा
जो हमने पूरा नहीं किया

कौन सा ऐसा सगा है बोलो
जिस से हमने दगा किया
काम गिनाओ कोई ऐसा
जो हमने पूरा नहीं किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *