गरमी तेरी वाट लगे
झुलस गया जग सारा
खड़ी दीवार से खाट लगे
गरमी तेरी वाट लगेहवा गरम, है पानी गरम
सड़कें भी पड़ गयीं नरम
दहके सूर्य देवता नभ में
आफत ये कब होगी कम
जोहड़ सूखे सब खेत जलेगरमी तेरी वाट लगे
झुलस गया जग सारा
खड़ी दीवार से खाट लगे
गरमी तेरी वाट लगेराही झुलसे धुप तले
तनमन बन उपवन झुलसे
पानी से न प्यास बुझे,
पंखे में भी न चैन पड़े
त्राहि त्राहि गगन तलेगरमी तेरी वाट लगे
झुलस गया जग सारा
खड़ी दीवार से खाट लगे
गरमी तेरी वाट लगेऊष्मा से जग थर्राया
तमतमाई हो इतना क्यों
भूल हुई है हमसे क्या
चरण पड़ें माफ़ी दे दो
तुमको हमारी हाय लगेगरमी तेरी वाट लगे
झुलस गया जग सारा
खड़ी दीवार से खाट लगे
गरमी तेरी वाट लगे