सावन के महीने में छत पर बूदें बरस रहीं थी
ऐसे बरसा सावन जैसे कृपा बरस रही थी
भोर की थी छटा रात की कालिख घट रही थी
मैं बारिश में नहायी जैसे कृपा बरस रही थीकहीं बूदों की टिप टिप कहीं पानी की कल कल
कहीं कड़कती बिजली नभ में बादल की हलचल
आपधापी अफरातफरी घनघोर बरस रही थी
मैं बारिश में नहायी जैसे कृपा बरस रही थीबरखा ने मन बहलाया बचपन फिर से लौट आया
यौवन में था बिछड़ गया कोई साथी याद आया
पानी की शीतलता मन को भी तर कर रही थी
मैं बारिश में नहायी जैसे कृपा बरस रही थीवह अहसास अलग ही था भुला मुझको जग ही था
मन में भय न चिंता एकाग्र चित्त प्रसन्न ही था
मन हो गया था निर्मल बाबा की धूनी सी रम रही थी
मैं बारिश में नहायी जैसे कृपा बरस रही थीसावन के महीने में छत पर बूदें बरस रहीं थी
ऐसे बरसा सावन जैसे कृपा बरस रही थी
भोर की थी छटा रात की कालिख घट रही थी
मैं बारिश में नहायी जैसे कृपा बरस रही थी