मैं कोई शायर बदनाम नहीं
बड़ा मेरा कोई नाम नहीं
मैंने नहीं लिखी कोई
बड़ी बड़ी इबारतें
न बेज़ा बढाए हैं मैंने कद
न खींची हैं लकीरें
और न तोड़ी मरोड़ी और
पलट डाली हकीकतें
न लिखने का कोई तज़ुर्बा है
दिल में दबा सिर्फ एक ज़ज़्बा हैबड़े लोग बड़ी बातें कह गए
चाँद तारे आसमां कह गए
दिल पर लगे जो घाव थे
वो सब दिखाकर चले गए
बच्चे को रोटी की भूख थी
वो चाँद को रोटी कह गए
बच्चा अब भूखा सोता है
चाँद को देखता रहता हैमैं तो तुममें से एक हूँ
तुम्हारे बीच ही रहता हूँ
तुमसे सरोकार है मुझे
तुमसे क्योंकि है प्यार मुझे
तुम सबसे बड़ी कहानी हो
तुम सबसे बड़ा ग्रन्थ हो
तुम सब धर्मों का रास्ता
ईश्वरत्व का तुम ही पंथ हो
तुम्हारी ही बस कहानी
कहनी है मुझे
सोया बच्चा जब उठ जायेगा
चाँद नहीं दिखाना
उसे रोटी देनी है मुझेसोया बच्चा जब उठ जायेगा
चाँद नहीं दिखाना
उसे रोटी देनी है मुझे
No moonlight dreams to feed
I’m no famed poet, no name in lights,
Haven’t carved truth in glamorous writes.
No metaphors twisted, no rhymes refined,
Just feelings deep, in silence confined.Great minds once sang of moon and stars,
Etched love in wounds, showcased their scars.
A child cried out for bread to eat,
They called the moon a loaf—how sweet!That child still sleeps, hungry tonight,
Staring at the moon’s cold light.But I… I live among you all,
I rise with you, I share your fall.
You are my scripture, my grand tale,
The path to truth, where myths fail.
And when that child wakes tomorrow,
No moonlight dreams to feed his sorrow—
He must not see stars on a page,
He must be fed… his rightful wage.