कीड़े खाना सीख लिया
मकोड़े खाना सीख लिया
मिलावट वाले बाहर के
पकौड़े खाना सीख लियाआम मिले भीतर से सड़े
लीची में कीड़े निकले
किस किस को अब रोयें हम
कॉफी में कॉकरोच भरे
शहर में रहने की कीमत है
हर शे में मिलावट ही जड़ है
दही दूध मक्खन और घी
इनकी लगी हमें आदत है
लेकिन अब परवाह नहीं
जीने की कोई चाह नहीं
खाकर चाहे मर जाएं
जहर पचाना सीख लियाकीड़े खाना सीख लिया
मकोड़े खाना सीख लिया
मिलावट वाले बाहर के
पकौड़े खाना सीख लियाएक किलो गोभी मंगाई
संग शिमला मिर्च आई
दोनों सब्जी में कीड़े थे
आपस में सब भिड़े थे
हो गई हाथापाई थी
जान पे भी बन आई थी
आखिर हश्र बुरा हुआ
एक दूजे को खा लियागोभी भली अब चंगी है
शिमला मिर्च भी रंगीं है
कीड़ों को हमने पका लिया
सूप बनाकर चढ़ा लिया
यूँ घर के राशन को हमने
दोगुना करना सीख लियाकीड़े खाना सीख लिया
मकोड़े खाना सीख लिया
मिलावट वाले बाहर के
पकौड़े खाना सीख लिया
The Art of Digesting Poison
I’ve learned to eat worms—
not out of taste, but necessity.
They crawl in my cabbage,
have board meetings in my coffee.
I once bought olive oil
from a brand that rhymes with “famous.”
It went rancid.
So I now use it
to oil rusty doors
and stiff moral hinges.The markets lie.
Even my lentils have secrets.
Mangoes rot inside like buried guilt,
and milk smells like betrayal.But here’s the twist—
I no longer protest.
I sauté the insects.
I blend the bugs.
I’ve learned the wisdom of the kitchen jungle:
Eat what eats you first.And if a few survive?
A splash of alcohol,
a toast to resistance,
and a burp that says—
“Divide and Rule, baby.”