ढिनचक ढिनचक (DhinChak DhinChak)

पेट में चूहे कूद रहे थे
कूद कूद कर उछल
उछल कर खाना ढूंढ रहे थे
पेट में चूहे कुद रहे थे

पूरी खाकर घर से चले थे
लम्बे सफर पर पेट था
इसलिए चूहे मस्त पड़े थे
पापी पेट का सवाल है
भूख करती बबाल है
बहुत देर तक पेट में
जब खाना नहीं आया
बेहाल भूख से चूहे तब
ढूंढ जलेबी दूध रहे थे

पेट में चूहे कूद रहे थे
कूद कूद कर उछल
उछल कर खाना ढूंढ रहे थे
पेट में चूहे कुद रहे थे

स्टाइल में कूदे चूहे
तो हिपहॉप हो गया
डांस चूहों का पेट में
टिपटॉप हो गया
जीत की ट्रॉफी जीत
हो चूहे डूड रहे थे

पेट में चूहे कूद रहे थे
कूद कूद कर उछल
उछल कर खाना ढूंढ रहे थे
पेट में चूहे कुद रहे थे

चूहों पर थी मस्ती छाई
पेट में ठंडी लस्सी आई
फिर तो खाने की जैसे
थी लाइन लग गई
पनीर पराठा चिकन तंदूरी
मलाई कोफ्ता मिक्स वेज सब्जी
इतना खाये चूहे कि
नींद से आंखे मूँद रहे थे

ढिन चक ढिन चक ढिन चक ढिचाक

पेट में चूहे कूद रहे थे
कूद कूद कर उछल
उछल कर खाना ढूंढ रहे थे
पेट में चूहे कुद रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *