सुख के दिनों में जो दर्पण दिखाए
रखे ज़मीन पर वह दिल की आवाज़ है
दुःख के समय में जो उम्मीद जगाये
टूटने नहीं देती वह दिल की आवाज़ है
संघर्ष में भी जो हाथ न छोड़े
भटकने नहीं देती वह दिल की आवाज़ हैदर्पण दिखाए जो हाथ थामे
गिरने न दे वो खुदा का पैगाम है
दिल की आवाज़ यानि
खुदा की आवाज़ हैलफ्ज सब मेरे भी दिल की आवाज़ हैं
सुनो न सुनो तुम हम सुनाते रहेंगे
भटकोगे गर या गिरने लगोगे
हाथ थाम कर राह दिखाते रहेंगेदोस्त ये तुमको जगाते रहेंगे
कदम दर कदम राहें दिखाते रहेंगे