मैं फोजी अफसर
जब से हुआ रिटायर
रहता हूं अकेला
मेरी कमान है बेसर
मैं फोजी अफसरमैंने सबको सावधान
विश्राम करवाया
पीछे मुड़ परेड में
तेज़ चलवायातब से अकेला हूँ
कोई करीब नहीं आया
मैंने किसी को कभी
मुंह नहीं लगायाब्लडी बग्गर्स !
आई डोंट केयरमैं फोजी अफसर
जब से हुआ रिटायर
रहता हूं अकेला
सबकी पेंशन पर नजर
मैं फोजी अफसरसिविलियन्स से
मेरी ताल नहीं मिलती
घर पर भी वही हैं
मेरी दाल नहीं गलतीमाय ओनली सन
सेटल्ड है युएस में
रेअरली वी कम्यूनिकेट
आपस मेंमाय फुट !
आई डोंट केयरमैं फोजी अफसर
जब से हुआ रिटायर
रहता हूं अकेला
रखता सबको ठेंगे पर
मैं फोजी अफसरफौज ने मुझको
अलग माहौल दिया है
गाड़ी बंगला इज़्ज़त
सब अव्वल दिया हैलॉ एंड आर्डर का
कहाँ नामो निशान है
डिसिप्लिन किस
चिड़िया का नाम हैब्लडी रास्कल्स
यू सी एवेरीव्हेरमैं फोजी अफसर
जब से हुआ रिटायर
रहता हूं अकेला
नहीं सोच मेरे लेवल पर
मैं फोजी अफसरटूट जाएगा मगर
मैं झुकेगा नहीं साला
मर जाएगा शेर
घास नहीं खाता साला
तुमको आती नहीं
मेरी जाती नहीं अकड़मैं फोजी अफसर
जब से हुआ रिटायर
रहता हूं अकेला
जैसे पिंजरे में टाइगर
मैं फोजी अफसर