चार बातें सूना दीं
एक गोलगप्पे के लिए
बेआबरू होकर तेरे
ठेले से हम तो चलेफ्री का गोलगप्पा
इतना ही तो माँगा था
आलू डाल कर देना
क्या कोई हंगामा थाचार बातें सूना दीं
एक गोलगप्पे के लिए
बेआबरू होकर तेरे
ठेले से हम तो चलेसोंठ चना भी डालना
ऐसा हमने बोला था
मसाला तीखा रखना
बड़ा मुंह खोला थाचार बातें सूना दीं
एक गोलगप्पे के लिए
बेआबरू होकर तेरे
ठेले से हम तो चलेपैसे नहीं थे पास
उधार थे गोलगप्पे
रुसवा कर डाला
इत्ती सी बात के लिएचार बातें सूना दीं
एक गोलगप्पे के लिए
बेआबरू होकर तेरे
ठेले से हम तो चलेचुका देंगे उधार
कहीं भाग नहीं रहे
कड़की छाई है अभी
ईमान से दे देंगेइतराता क्यों है बे
अपने गोलगप्पे पर तू
क्या घर ले जाएगा
बेचेगा नहीं क्या तूचार बातें सूना दीं
एक गोलगप्पे के लिए
बेआबरू होकर तेरे
ठेले से हम तो चलेजानता नहीं है हमें
तुझे अभी बता देंगे
ठेला तेरा भइये
कल ही उठवा देंगेचार बातें सूना दीं
एक गोलगप्पे के लिए
बेआबरू होकर तेरे
ठेले से हम तो चले