मैं खुद ही खुद से तेरी बातें करता हूँ,
फिर तु बनकर खुद से तेरी कह लेता हूँ।
तू नहीं है तो मैं अब ऐसे ही जी लेता हूँ IIबिन तेरे अब दिन भी रात सा लगता है,
हर पल तेरा नाम खुद से कहता रहता हूँ।
तू नहीं है तो मैं अब ऐसे ही जी लेता हूँ IIतेरी यादें मन की राहों में बसा करती हैं,
तेरे बिना अधूरा हूँ हरदम खोया रहता हूँ ।
तू नहीं है तो मैं अब ऐसे ही जी लेता हूँ IIतेरे बगैर ये दिल उदास रहता है,
तेरी तस्वीर में खुद को खोजा करता हूँ
तू नहीं है तो मैं अब ऐसे ही जी लेता हूँ IIमैं खुद ही खुद से तेरी बातें करता हूँ,
फिर तु बनकर, तेरी खुद से कह लेता हूँ।
तू नहीं है तो मैं अब ऐसे ही जी लेता हूँ IIतेरी यादों में डूबा रहता हूँ हर पहर,
तेरी खुशबू से हर लम्हा महका लेता हूँ।
तू नहीं है तो मैं अब ऐसे ही जी लेता हूँ IIतेरे बगैर अधूरा हूँ, मालूम है मुझको
तू मिलेगी फिरसे ये ख्वाब सजा लेता हूँ
तू नहीं है तो मैं अब ऐसे ही जी लेता हूँ IIमैं खुद ही खुद से तेरी बातें करता हूँ,
फिर तु बनकर, तेरी खुद से कह लेता हूँ।
तू नहीं है तो मैं अब ऐसे ही जी लेता हूँ II