वो तो सवाल उठायेगी
वर्ना जिज्ञासा बढ़ती जाएगी
नींद नहीं आएगी उसे
थपकी दे दो गोली दे दो
जब तक शांत न हो जायेगी
सवाल उठाती जायेगीकहां पैदा हुए कैसे पैदा हुए
आपके लिए यह निराधार है
मगर उसको सरोकार है
हर छोटी बात पर बच्चू
खतरे में तेरा प्यार हैउसको गरज नहीं कि तुम क्या हो
इन्सान जिनावर या कोई देवता हो
सवाल ये है कि तुम क्या थे
किसके चाचा, अब्बा और
किसके सनम बेवफा थेआसमान में जितने तारे हैं
कुंदन बदन पर जितने
बाल तुमने पाले हैं
उतने ही सवाल उसके
सर पर क़र्ज़ तुम्हारे हैसभी प्रश्न अनिवार्य हैं
उत्तर देने तुमको ‘आर्य’ हैं
कुंजी कोई नहीं, चीटिंग नहीं
टॉयलेट मैं जाकर रीडिंग नहींजवाब उसे वो चाहिए जो
उसने सोच रखा है
क्या उसने सोचा है,
इस बात ने कम से कम
दस हज़ार बार नोचा हैभविष्य तुम्हारा उज्जवल है
वर्तमान में साथ वो हर पल है
तुम्हारा भूत उसकी चिंता प्रतिपल है
बीवी नहीं है जनाब कर्मों का लेखा है
जो खुदा ने तुमसे तलब किया है
जिंदगी और बीवी एक से बंध हैं
एक एक सांस का जिसमें बंद हैईश्वर शाश्वत हैं जग मेँ हैं समाये
उनके भी दस मेँ दो गलत आये
मैं खुद एक सवाल पर अटका हूं
किस किस ससुर का दामाद हूँ
और बाप किस किस का हूँ
The Interrogation That Never Sleeps
She will ask, oh yes she will—
And if you dodge, she’ll ask until
The world stops turning, dreams burn still,
Pop a pill or give a thrill,
She’ll drill, and drill, and drill!“Where were you born? Who birthed your fate?”
You may scoff, but she’ll investigate.
Every scratch on your timeline’s gate—
For her, no secret’s ever too late.She doesn’t care what you pretend to be—
Man or beast or divine decree.
She asks, “Who were you then, my lord?”
A cousin, a lover, or just a fraud?As many stars the sky has seen,
Or hairs that wax your royal sheen,
That many debts you still must clear—
Each question hers, each answer fear.All are compulsory, no cheating allowed,
No loo-break hints, no whispered crowd.
She’s your past, your now, your pain,
Your Karma, wrapped in a gold-laced chain.Even God got two answers wrong
On his own cosmic test — so long!
And here I sit, my own puzzle unsolved:
Whose son-in-law am I, and whose dad evolved?