खामियों को खुद पर न हावी होने दे वो शेर है
अपने डर की किसी को चाबी ना दे वो शेर हैऐसा नहीं है कि शेर कभी किसी से नहीं डरता
उसका डर मरने जीने के सवालात नहीं करतासिर्फ शेरनी जानती है शेर की कमज़ोरी क्या है
ख़ुशी छुपी कहाँ और दुखती रग उसकी क्या हैगर्दिशों को भुलाकर ज़िन्दगी को जिए वो शेर है
बेफिक्री के अंदाज़ में जो बढ़ता जाए वो शेर हैशेर घायल हो जाता है उसे कभी चोट लगती है
अनजान डर से कभी उसकी नींद भी खुलती हैज़िन्दगी उसकी ग़म के तूफानों से भरी होती है
मगर उसके तेवर में कोई खयानत नहीं होती हैज़ख्म सीकर रुआब से जो पेश आए वो शेर है
अश्कों को पीकर जो दहाड़ लगाए वही शेर हैखामियों को खुद पर न हावी होने दे वो शेर है
अपने डर की किसी को चाबी ना दे वो शेर है
The Lion Within
He’s a lion — who won’t let flaws define him,
A master of fear, won’t let others confine him.It’s not that lions never feel dread or doubt,
But life and death don’t spin their mind about.Only the lioness knows his silent ache,
Where his joy hides, and what makes him break.He’s a lion — who lets past storms fade,
And strides ahead with a carefree parade.Even lions bleed, even they take hits,
Some nights they wake from fear’s cold blitz.
But his spirit shows no trace of betrayal,
He heals his scars with style — always regal.And when he drinks his pain with a thunderous cry,
That roar tells the world: this soul won’t die.He’s a lion — who lets no flaw command,
Who holds the key of fear in his own hand.