अंश मेरा (Ansh Mera)

जिस पल से तू! मुझमें समाया है
कुछ नया अनोखा अद्भुत
रंग मेरे जीवन में आया है
जिस पल से तू! मुझमें समाया है

सोचती हूँ किसका चेहरा है तू
कौन है जिससे मिलता है तू
मेरे तन मेरी उम्र को महकाया है
जिस पल से तू! मुझमें समाया है

इठलाती  लजाती हूँ खुद से
कभी रीझ जाती हूँ खुद पे
बेचैन रूह को मेरी चैन आया है
जिस पल से तू! मुझमें समाया है

नन्हे पैरों से तू जब नापेगा आँगन
खिल उठेगा मेरा मन और जीवन
मातृत्व का नया रूप मैंने पाया है
जिस पल से तू! मुझमें समाया है

तू रूप कान्हा का अंश श्री राम का
सार गीता का है आयत कुरान का
मेरे मौला का मेरे सर पे साया है
जिस पल से तू! मुझमें समाया है

From the Moment You Stirred Within Me
Something divine, a miracle, awakened in me—
From the moment you stirred within me.

I wonder… whose face are you wearing?
Whose light do you resemble so endearing?
You’ve perfumed my body, my being, my time—
Since the moment you stirred within me.

I giggle, I blush at my own reflection,
Sometimes I glow in self-affection.
To my restless soul, peace was given—
From the moment you stirred within me.

When your tiny feet will touch the floor,
My heart will bloom like never before.
A new face of motherhood I see—
From the moment you stirred within me.

You’re a glimpse of Krishna, a shade of Ram,
Essence of Gita, and Qur’an’s calm.
A sacred shelter from my Lord divine—
Came to me the moment you stirred inside.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *