मैं तुम्हारी दाढ़ी का वो सफ़ेद बाल हूँ
छुपता हूँ कहीं तुम्हें नज़र न आ जाऊँ
मुझे मिटा डालो आईने की गवाही में
मैं खामखां सरजमीं पर कुर्बां हो जाऊँइल्म है मुझे कि तुमको जवां दिखना है
ढलती उम्र में शौक़े जुनूं ज़िंदा रखना है
खुदाया मुझे यों न उखाड़ो तुम बेवज़ह
तुम्हारे साथ मैं जिऊँ मरूँ यही तमन्ना है
रहम करो ज़रा प्यार से देखो तुम मुझे
मैं छुप जाऊँगा ऐसे कभी न नज़र आऊंमैं तुम्हारी दाढ़ी का वो सफ़ेद बाल हूँ
छुपता हूँ कहीं तुम्हें नज़र न आ जाऊँ
मुझे मिटा डालो आईने की गवाही में
मैं खामखां सरजमीं पर कुर्बां हो जाऊँआखिर मैं ही क्यों मेरे जैसे और भी हैं
तिजोरी में दबे खोटे सिक्के और भी हैं
बेशक किसी भी रंग में मुझे रंग डालो
उठाओ ब्रश मुझे भी काला कर डालो
हमसफ़र तेरे साथ साथ हमें चलना है
क्यों हो आमादा की मैं ख़ाक हो जाऊंमैं तुम्हारी दाढ़ी का वो सफ़ेद बाल हूँ
छुपता हूँ कहीं तुम्हें नज़र न आ जाऊँ
मुझे मिटा डालो आईने की गवाही में
मैं खामखां सरजमीं पर कुर्बां हो जाऊँ
I am that single white hair in your beard, my friend—
Hiding in corners, praying you won’t find me.
Erase me, if the mirror insists I exist,
I’ll gladly fall—a martyr to your vanity.I know, you wish to look young, still burning,
Still drunk on the perfume of lost mornings.
You want to flirt with life despite its wrinkles—
But mercy, my friend—don’t pluck me yet.
Let me live, for I live with you.
Let me die only beside you.Why punish me, when there are guiltier things—
Counterfeit coins clink inside richer vaults.
If sin had color, I’d be the purest hue,
Yet you paint me black, to match your youth.Take up the brush, if you must pretend—
But know this: I’m truth in its smallest thread.
I walk beside you through your fleeting years,
Why this urge to turn me into dust and fear?I am that white hair in your beard—
A sign that you have lived, not merely aged.
Hide me if you must, dye me if you dare,
But remember—
Without me, even your youth looks unaware.