[Intro]
समोसे को देखा होगा दोस्तों तुमने
शाही अंदाज़ में सजे मुड़े हैं कोने
ताज सजा सर कितना इठलाता है
सबका फ़ेवरेट बूढ़े बच्चे और बौने
[Chorus]
पेट में भरा मसाला समोसा आलूवाला
खट्टी चटनी संग या फिर छोले वाला
पेट में भरा मसाला समोसा आलूवाला
खट्टी चटनी संग या फिर छोले वाला
हर पार्टी की शान सुनहरी बॉडी वाला
[Verse 1]
इब्तिदा-ए-इश्क हो या अंजाम-ए-बेरुख़ी
कायल हर शख़्स है नहीं शक कोई
लूडो खेलो घर में या फिर अंताक्षरी
आग लगा दे रंग जमा दे झिंगालाला
[Chorus]
पेट में भरा मसाला समोसा आलूवाला
खट्टी चटनी संग या फिर छोले वाला
पेट में भरा मसाला समोसा आलूवाला
खट्टी चटनी संग या फिर छोले वाला
हर पार्टी की शान सुनहरी बॉडी वाला
[Verse 2]
गली-गली हर कूचे में मिलता समोसा
कड़ाही में करता है ता-थैया समोसा
फूफा को भाए खाए इसको मौसा
मौसी का लाड़ बुआ के तानों वाला
[Chorus]
पेट में भरा मसाला समोसा आलूवाला
खट्टी चटनी संग या फिर छोले वाला
पेट में भरा मसाला समोसा आलूवाला
खट्टी चटनी संग या फिर छोले वाला
हर पार्टी की शान सुनहरी बॉडी वाला
[Verse 3]
लड़की वाले आए घर महफ़िल जमी
चाय संग समोसे लाई बेटी सजी-धजी
लीजिए साहब बिटिया ने खुद बनाए हैं
सर्वगुण संपन्न इसमें कोई कमी नहीं
उधारी लेने आ गया लो हलवाई साला
[Chorus]
पेट में भरा मसाला समोसा आलूवाला
खट्टी चटनी संग या फिर छोले वाला
पेट में भरा मसाला समोसा आलूवाला
खट्टी चटनी संग या फिर छोले वाला
हर पार्टी की शान सुनहरी बॉडी वाला