हाथ जोड़ूं राधा (Haath Jodun Raadha)

हाथ जोड़ूं राधा कल टाइम से आ जाना
घर के कामों का नहीं तेरे बिना ठिकाना
झाड़ू पोछा बर्तन कपडे सर दर्द ये सारे
बड़ी आस से कर दिए हैं सब तेरे हवाले
तू अपना करे या न करे मेरा कर जाना
हाथ जोड़ूं राधा कल टाइम से आ जाना

तू आती है तो मैं टेंशन फ्री हो जाती हूँ
तेरे दम से पगली ऑफिस जा पाती हूँ
तुझे देख कर मेरी दुनिया खिल जाती है
तेरी स्माइल तो तेरे भैया को भी भाती है
आस हमारी रखना देख भूल न जाना
हाथ जोड़ूं राधा कल टाइम से आ जाना

सारे भगवानों के नाम तुम लोगों के होते
तुम न हो तो हम गॉड को भूल गए होते
स्वीटी पम्मी पिंकी नाम होते कॉलोनी मेँ
मोक्ष कैसे पाते जो न तुम मिल गए होते
दीदी कहती है न बहन को नहीं सताना
हाथ जोड़ूं राधा कल टाइम से आ जाना

तू रेडियो के जैसे सबकी खबरे लाती है
चुगली कर पड़ोसियों के राज़ दे जाती है
कंप्यूटर भी फ़ैल है इतनी मेमोरी तेरी है
तू न्यूज़ चैनल है मेरा तू रील मेरी है
कल की न्यूज़ पे मुझे अपडेट दे जाना
हाथ जोड़ूं राधा कल टाइम से आ जाना

बिन बताये छुट्टी लेती है बुरा लगता है
घर उस दिन जैसे प्लेटफार्म लगता है
नखरे तेरे फिर भी में इग्नोर करती हूँ
काम छोड़ न जाए कहीं मैं डरती हूँ
तू मझदार मेँ नैया मेरी छोड़ न जाना
हाथ जोड़ूं राधा कल टाइम से आ जाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *