वो खेलता है मुझसे जब चेहरा ढक देता है
यूँ खुद के गुनाहों से मुंह वो फेर लेता है
हर रोज़ तौबा करता है सर पीटता है वो
हर रात फिर नीयत खराब कर लेता है
रूह मर चुकी है सिर्फ जिस्म बाकी है
बुझी राख को वो खुद से लपेट लेता है
बोलता नहीं है कुछ न नजर मिलाता है
अपने अंजाम से बचकर निकल लेता है
लाख सीख लिया है हमने उफ़ न करना
दर्द की नित नयी तहरीर लिख देता है
वो खेलता है मुझसे जब चेहरा ढक देता है
यूँ खुद के गुनाहों से मुंह वो फेर लेता है
The Ash He Wore
She lives in the same house…
but her soul doesn’t.
Every night, he enters the room —
not with fists… but with silence.He wears the face of remorse…
only until the door shuts.Every morning, he prays.
Every night, he preys.And the ashes she once called herself —
he now wraps around his guilt…like a ritual.
The house never had ghosts.
He was enough.