ये भड़ास किसलिए ये प्यास किसलिए
तुम तो थे झक्कास बकवास किसलिएतीन में तुम नहीं और न हो तरह में
फंसे रहते हो न जाने किन फेरों में
कौड़ी की औकात बॉस किसलिएबजाती है शक्ल बारह क्या ग़म है
लायक हो जिसके मिला, कम है
चादर से बाहर हैं पांव किसलिएठंड रखो पछताओगे एक दिन
गुस्से की आग, जलोगे एक दिन
कोई देगा चपेट, यार किसलिएक्या समझते हो, लोग डरते हैं
उम्र का बस लिहाज करते हैं
मरे सांप, फुँफकार किसलिएये भड़ास किसलिए ये प्यास किसलिए
तुम तो थे झक्कास बकवास किसलिए
