दिलवाले ने (Dilwale Ne)

कचरे वाले ने अहा!
कुड़े वाले ने ऐसा जादू डाला
धो डाला मन का प्याला
घर से कुड़ा कचरा थैली वैली साथ ले गया

कचरे वाले ने ऐसा जादू डाला
धो डाला मन का प्याला
घर से कुड़ा कचरा थैली वैली साथ ले गया

मैं तो सोई थी मुआ नींद से जगा गया
सपने में था हकीकत में मिलने आ गया
रोज़ मिलने का मुझसे वादा साथ ले गया

ले के अंगड़ाई मैं बाहर आई
हाथ छुआकर मुझसे ले कचरा वो ले गया

कचरे वाले ने ऐसा जादू डाला
धो डाला मन का प्याला
घर से कुड़ा कचरा थैली वैली साथ ले गया

फिल्मों में होता है ज्यों गाना मुझे सुनाता है
कैलाश खेर से वो तो प्यारी धुन बजवाता है
स्वच्छता की ज्योत लेकर घर घर जाता है

मतवाले ने
ऍमसीडी द्वार लाकर दिल विल साथ ले गया

कचरे वाले ने ऐसा जादू डाला
धो डाला मन का प्याला
घर से कुड़ा कचरा थैली वैली साथ ले गया

आदमी मेहनत से कमाई कर के लाता है
किसी को देने से कुछ मन दुखी हो जाता है
कचरा दे दो तो मन कितना हल्का हो जाता है

दिलवाले ने
कचरा मुफ्त में लेकर दुआ वुआ साथ ले गया

कचरे वाले ने अहा!
कुड़े वाले ने ऐसा जादू डाला
धो डाला मन का प्याला
घर से कुड़ा कचरा थैली वैली साथ ले गया

Scroll to Top