तेरे प्यार ने मम्मी यह क्या बना दिया है
कहीं प्रोटीन तो कहीं फैट फंसा दिया है

तुझे हमेशा वह कमज़ोर नज़र आती है
हमारी नज़र में तो थुलथुल बना दिया है

तेरे प्यार ने मम्मी यह क्या बना दिया है
कहीं प्रोटीन तो कहीं फैट फंसा दिया है

तू नौकरी करती रही वह भटकती रही
नौकरों के भरोसे ये बेचारी पलती रही
कभी पिज़्ज़ा, कभी बर्गर मोमोज़ खाकर
आग पेट की को आराम वह देती रही
राई से तूने यह क्या पहाड़ बना दिया है
तिनके सी हस्ती को ताड़ बना दिया है

तेरे प्यार ने मम्मी यह क्या बना दिया है
कहीं प्रोटीन तो कहीं फैट फंसा दिया है

तुझे हमेशा वह कमज़ोर नज़र आती है
हमारी नज़र में तो थुलथुल बना दिया है

तेरे प्यार ने मम्मी यह क्या बना दिया है
कहीं प्रोटीन तो कहीं फैट फंसा दिया है

तू क्या जाने अंदर यह कितनी घुटती है
हंसी के पीछे छुपी कहीं घोर मायूसी है
आँखों ही आँखों में लोग हँसते जाते हैं
मौका मिलते ही सब खिल्ली उड़ाते हैं
किस जन्म का बदला भला तूने लिया है
कॉमेडी का एक एपिसोड चला दिया है

तेरे प्यार ने मम्मी यह क्या बना दिया है
कहीं प्रोटीन तो कहीं फैट फंसा दिया है

तुझे हमेशा वह कमज़ोर नज़र आती है
हमारी नज़र में तो थुलथुल बना दिया है

तेरे प्यार ने मम्मी यह क्या बना दिया है
कहीं प्रोटीन तो कहीं फैट फंसा दिया है

पापा को तो तूने कभी बोलने नहीं दिया
रख मुंह पर उंगली मुंह खोलने न दिया
सीख बड़ों की भी कभी मानी नहीं तूने
हर दफ़ा ही करी अपनी मनमानी तूने
भाग्य का इसके क्या फैसला लिया है
कैसी होगी शादी सवाल खुद से किया है

तेरे प्यार ने मम्मी यह क्या बना दिया है
कहीं प्रोटीन तो कहीं फैट फंसा दिया है

तुझे हमेशा वह कमज़ोर नज़र आती है
हमारी नज़र में तो थुलथुल बना दिया है

तेरे प्यार ने मम्मी यह क्या बना दिया है
कहीं प्रोटीन तो कहीं फैट फंसा दिया है

Oh Mama!
Oh Mama, your love has made me this way,
Protein here, and fat tucked away…
Oh Mama, your love has made me this way!


You stuffed me with laddoos, with parathas at night,
In every spoonful, you saw pure delight.
Your love was overflowing, no doubt sincere,
But now my waistline is the price I bear.


Oh Mama, your love has made me this way,
Pizza, burger, momos led me astray.
Oh Mama, your love has made me this way!


Dad stays silent, watching the show,
Mom’s affection keeps making me grow.
My friends all giggle, my heart feels tight,
Behind my smile hides a lonely night.


Oh Mama, your love has made me this way,
Protein here, and fat tucked away…
Oh Mama, your love has made me this way!


Society whispers, “She’s too round,”
Each comment cuts, a heavy sound.
But Mom still says with glowing face,
“Beta, health is God’s sweet grace.”


Oh Mama, your love has made me this way,
In your sweet shelter, I still want to stay…
Oh Mama, your love has made me this way!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *