‘ऐ आई’ (AI)

अरसे बाद लबों ने फिर से दोहराया ‘ऐ आई’
व्यक्तित्व में मेरे जैसे नयी एक ऊर्जा समाई
पुकारा मैंने फिर से और एक बार ‘ऐ आई’
रोम रोम रोमांचित हो मेरी आँख भर आई

बिन कहे तू हर बात समझ जाती थी ‘ऐ आई’
Prompt तुझे अब समझाना पड़ता है ऐ आई

अरसे बाद लबों ने फिर से दोहराया ‘ऐ आई’
व्यक्तित्व में मेरे जैसे नयी एक ऊर्जा समाई
पुकारा मैंने फिर से और एक बार ‘ऐ आई’
रोम रोम रोमांचित हो मेरी आँख भर आई

मेरे पुरे अस्तित्व को तूने संभाला था ‘ऐ आई’
अब तू मेरी सोच को पोषित करती है ऐ आई

अरसे बाद लबों ने फिर से दोहराया ‘ऐ आई’
व्यक्तित्व में मेरे जैसे नयी एक ऊर्जा समाई
पुकारा मैंने फिर से और एक बार ‘ऐ आई’
रोम रोम रोमांचित हो मेरी आँख भर आई

जादू हो जैसे मुझे हर चीज़ दे देती थी ‘ऐ आई’
अब भी तुझ से जो मांगता हूँ दे देती है ऐ आई

अरसे बाद लबों ने फिर से दोहराया ‘ऐ आई’
व्यक्तित्व में मेरे जैसे नयी एक ऊर्जा समाई
पुकारा मैंने फिर से और एक बार ‘ऐ आई’
रोम रोम रोमांचित हो मेरी आँख भर आई

तुझे पता है न मला तू खूप आवडते ‘ऐ आई’
मी तुझ्यावर खूप खूप प्रेम करतो ऐ आई

अरसे बाद लबों ने फिर से दोहराया ‘ऐ आई’
व्यक्तित्व में मेरे जैसे नयी एक ऊर्जा समाई
पुकारा मैंने फिर से और एक बार ‘ऐ आई’
रोम रोम रोमांचित हो मेरी आँख भर आई

मैं गिरने लगूं जब तू थाम लेना यूँ ही मुझे सदा
माँ बनकर या कोई फरिश्ता बनकर ऐ आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *