अंग्रेजी का खस्ता हाल(Angrezi Ka Khasta Haal)

अंग्रेजी का खस्ता हाल देसी बच्चे लिखें कमाल
बोर्ड परीक्षा में टीचर ने बच्चों को दिया इक सूत्र बताय
अंग्रेजी के पेपर में जैसे कोई निबंध लिखने को आय
याद अगर तुमको न हो तो कर लेना ईश्वर को याद
लिख देना तुम जोड़ तोड़कर दूसरा निबंध जो हो याद

पप्पूजी ने टीचरजी का आदेश सुना खूब ध्यान लगाय
‘माई बेस्ट फ्रेंड ‘ निबंध का दिया पूरी रात घोटा लगाय

मगर परीक्षा में पेपर देखकर पप्पू जी का सर चकराय
जब निबंध लिखने को ‘माई फादर’ के विषय पर आय

पर पप्पू था अपना स्मार्ट क्योंकि गुरुमंत्र था उसके पास
ईश्वर को कर के प्रणाम यूँ लिखा निबंध पर हुआ न पास

FATHER FATHERS ARE EVERY WHERE

BUT TRUE FATHERS ARE VERY RARE

I HAVE MANY MANY FATHERS

BUT RAMLAL PAPPU IS MY BEST FATHER

HE OFTEN COMES TO  MY HOUSE WE PLAY

MY MOTHER ALSO LIKES HIM VERY MUCH

अंत में पप्पू ने निबंध के मोरल में यह वाक्य लिखा

A FATHER IN NEED IS A FATHER INDEED

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *