उम्र के हर पड़ाव पर ख़ुशी के मायने अलग हैं
क्योंकि होती सोच अलग है ताने बाने अलग हैंबचपन की खुशी है मिट्टी के घर बनाने में,
बारिशों में कागज़ की कश्ती तैराने में।
एक रंगीन चूसनी, इक झूले की रस्सी,
माँ की गोद में छुप जाना सबसे बड़ी ख़ुशीबड़े हुए तो खुशी साइकिल की रफ़्तार में थी,
यारी, दोस्ती, सर्दी की नींद के खुमार में थी
पहला प्यार, मचलता दिल अधूरी कविताएं,
दिल की धड़कनों में नित नयी हवाएं।युवावस्था में खुशी थी ऊंचाई छूने में,
सपनों से परे चाँद को छू लेने में
पहली कमाई, पहली “हाँ” का जवाब,
लगता था सारा जग ही है लाजवाबउम्र ढली खुशी मिली बच्चों की हँसी में,
हर एक बात पर बीवी से रस्साकसी में
वीकेंड की छुट्टियां, दोस्तों की गप,
रविवार की शाम, चाय का कपअब जब बाल सफेद हुए, खुशी है सादगी में,
पार्क की खाली बेंच और सुबह की ताज़गी में
बुढ़ापे की दवाई का हिसाब झुर्रियों का पहरा
पुराने खतों में छुपा धुंधला महबूब का चेहराखुशी कोई मंज़िल नहीं, ये हर पड़ाव की कहानी है,
जो कल खो गया, वही आज की निशानी है
हर उम्र ने नयी परिभाषा दी उसे, जो दिल में बसी है
पर तलाश जारी है अभी भी जो सच्ची ख़ुशी है
Joy is no Destination
At every stage of life, joy wears a different name,
Because the thoughts are new, and the dreams never the same.In childhood, joy is mud pies and messy hands,
Paper boats sailing through monsoon lands.
A lollipop bright, a rope swing in flight,
A mother’s lap — purest delight.As we grew, joy rode on bicycle wheels,
In friendships deep and sleep that heals.
First crushes whispered, half-written rhymes,
Hearts racing wild with passing times.In youth, joy chased ambition’s call,
Daring to dream, reaching for it all.
First paycheck pride, first love confessed,
The world at our feet, feeling truly blessed.In midlife, joy rang in children’s laughs,
And playful banter in marital drafts.
Weekends off and stories with friends,
Evening tea as the daylight ends.Now silver lines thread through the hair,
Joy rests in silence, in morning air.
A quiet park bench, a gentle breeze,
Old love letters and faded memories.Joy is no destination — it’s a tale that flows,
Of what we once lost, and what our heart still knows.
Each age rewrites its own sweet lore,
Yet the search for true joy yearns for more.