फौजी भाई
जरा देखके चलो
आगे ही नहीं पीछे भी
दायें ही नहीं बायें भी
ऊपर ही नहीं नीचे भीफौजी भाई
जरा देखके चलो
आगे ही नहीं पीछे भी
दायें ही नहीं बायें भी
ऊपर ही नहीं नीचे भीफौजी भाई
तू जहां आया है वो तेरा
घर नहीं गाँव नहीं
गली नहीं कूचा नहीं
रास्ता नहीं, बस्ती नहीं
जंगल है और प्यारे
जंगल का एक सर्कस है
और इस सर्कस में
बड़े को भी छोटे को भी
खरे को भी खोटे को
भी मोटे को भी पतले को भी
नीचे से ऊपर को ऊपर से नीचे को
आना जाना पड़ता हैऔर रिंग मास्टर के कोड़े पर
कोड़ा जो भूखा है
कोड़ा जो पैसा है
कोड़ा जो क़िस्मत है
तरह तरह नाच कर
दिखाना यहां पड़ता है
बारबार रोना और
गाना यहां पड़ता है
हीरो से जोकर बन जाना पड़ता हैफौजी भाई जरा देखके चलो
आगे ही नहीं पीछे भी
दायें ही नहीं बायें भी
ऊपर ही नहीं नीचे भी
फौजी भाई जरा देखके चलो
आगे ही नहीं पीछे भी
दायें ही नहीं बायें भी
ऊपर ही नहीं नीचे भी
फौजी भाईगिरने से डरता है क्यों
मरने से डरता है क्यों
ठोकर तू जब ना खाएगा
पास किसी गम को ना
जब तक बुलाएगा
जिंदगी है चीज क्या
नहीं जान पायेगा
रोता हुआ आया है
रोता चला जायेगाफौजी भाई जरा देखके चलो
आगे ही नहीं पीछे भी
दायें ही नहीं बायें भी
ऊपर ही नहीं नीचे भीफौजी भाई जरा देखके चलो
आगे ही नहीं पीछे भी
दायें ही नहीं बायें भी
ऊपर ही नहीं नीचे भी
फौजी भाईकैसा है करिश्मा
कैसा खिलवाड़ है
जनावर आदमी से
ज़्यादा वफ़ादार है
खाता है कोड़ा भी
रहता है भूखा भी
फिर भी वो मालिक पर
करता नहीं वार है
और इंसान!
ये माल जिसका ख़ता है
प्यार जिससे पाता है
गीत जिस के गाता है
उसके ही सीने में
भोंकता कटार हैफौजी भाई जरा देखके चलो
आगे ही नहीं पीछे भी
दायें ही नहीं बायें भी
ऊपर ही नहीं नीचे भी
फौजी भाईसरकस हा हा हा
हां बाबू ये सर्कस है
शो तीन घंटे कापहला घंटा बचपन है
दुसरा जवानी है
तीसरा बुढापा है
और उसके बाद
माँ नहीं बाप नहीं
बेटा नहीं बेटी
नहीं तू नहीं मैं नहीं
कुछ भी नहीं रहता है
कुछ भी नहीं रहता हैरहता है जो कुछ वो
खाली खाली कुर्सियां हैं
खाली खाली तम्बू है
खाली खाली घेरा है
बिन चिड़िया का बसेरा है
ना तेरा है ना मेरा है
Soldier, Mark Thy Step
(A Monologue in the Manner of the Bard)Soldier, mark thy step—
Look not only forth, but back;
Cast thine eyes not only to thy right, but to thy left;
Lift thy gaze not only above, but heed the ground beneath thy feet.Thou art not in thine own hearth, nor in the lanes of thy village;
Nay, not in any market-square nor friendly street.
Thou art cast into a wild wood, yet lo—
This world is but a vast circus!
Here the great must bow to the small,
The pure must reckon with the base,
The heavy with the light,
The high with the low,
And all must pass from ring to ring
At the crack of the master’s whip—
A whip hungry as famine,
A whip greedy as gold,
A whip cruel as Fortune herself.Here must thou dance,
Here must thou weep and sing,
Here must thou, once a hero, don the painted mask of a fool.Soldier, mark thy step—
Look not only forth, but back;
Cast thine eyes not only to thy right, but to thy left;
Lift thy gaze not only above, but heed the ground beneath thy feet.Why dost thou fear to fall?
Why dost thou tremble at the thought of death?
Without the wound, thou know’st not the pain;
Without the grief, thou learn’st not life’s measure.
Born in tears, so too in tears shalt thou depart.Lo, mark the strange sport of this world—
The beast is more loyal than the man!
Though lashed, though starved,
He turneth not fang against his master.
Yet man—
Man, the creature of mind and art—
Striketh at the very breast from which he drank his nurture.This circus, ha!—
’Tis but a play of three acts:
First hour—childhood;
Second—youth;
Third—age;
And after the curtain falleth—
No mother, no father, no son, no daughter,
No thee, no me,
Naught remaineth save empty seats,
An empty tent,
An empty ring,
A roost bereft of bird—
Neither thine nor mine,
But only silence.