तू नहीं है (Tu Nahin Hai)

मैं खुद ही खुद से तेरी बातें करता हूँ,
फिर तु बनकर खुद से तेरी कह लेता हूँ।
तू नहीं है तो मैं अब ऐसे ही जी लेता हूँ II

बिन तेरे अब दिन भी रात सा लगता है,
हर पल तेरा नाम खुद से कहता रहता हूँ।
तू नहीं है तो मैं अब ऐसे ही जी लेता हूँ II

तेरी यादें मन की राहों में बसा करती हैं,
तेरे बिना अधूरा हूँ हरदम खोया रहता हूँ ।
तू नहीं है तो मैं अब ऐसे ही जी लेता हूँ II

तेरे बगैर ये दिल उदास रहता है,
तेरी तस्वीर में खुद को खोजा करता हूँ
तू नहीं है तो मैं अब ऐसे ही जी लेता हूँ II

मैं खुद ही खुद से तेरी बातें करता हूँ,
फिर तु बनकर, तेरी खुद से कह लेता हूँ।
तू नहीं है तो मैं अब ऐसे ही जी लेता हूँ II

तेरी यादों में डूबा रहता हूँ हर पहर,
तेरी खुशबू से हर लम्हा महका लेता हूँ।
तू नहीं है तो मैं अब ऐसे ही जी लेता हूँ II

तेरे बगैर अधूरा हूँ, मालूम है मुझको
तू मिलेगी फिरसे ये ख्वाब सजा लेता हूँ
तू नहीं है तो मैं अब ऐसे ही जी लेता हूँ II

मैं खुद ही खुद से तेरी बातें करता हूँ,
फिर तु बनकर, तेरी खुद से कह लेता हूँ।
तू नहीं है तो मैं अब ऐसे ही जी लेता हूँ II

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *