सरहद (Sarhad)

किनारे मर्यादा जानते हैं
समंदर की ताकत पहचानते हैं

मेरा प्यार भी एक समंदर है
तुम किनारा बन जाओ न
मुझे समेट लो खुद में
मेरा सहारा बन जाओ न

बंधन मेरी लहरों पर मगर
तुम न कहीं लगा देना
किनारे तोड़ डालूं मैं कहीं
इतना मत बाँध लेना

मर्यादा तुम भी रखो
अपनी हद मैं भी रहूं
तुम मुझको थामे रखो
तुम में मैं सरहद रखूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *