A B से जब कुछ कहता है B दोहराता है C से
C A जब बन जाता है तो फैले बात बड़ी तेजी सेबातों ही बातों में सारा शहर बन जाता A और C
क्योंकि भेड़चाल में आसानी से मिल जाते हैं Bरफ्ता रफ्ता शहर का माहौल उग्र हो उठता है
हर शख्स होकर इंक़लाबी मशाल थाम लेता हैफूंक डालता है अपने भारत की संपत्ति को
जला डालता बसें आशियाने और प्रगति कोफिर भी जी न भरे तो चढ़ जाता है धरने पर
पीछे चलती भीड़ अंधी जो आमादा है मरने परदूर बैठकर कहीं XYZ हसते जश्न मनाते हैं
लड़ा कर जन को जन से राजनीति चमकाते हैंआम आदमी को देखो रोज़ कितनी लड़ाई लड़ता है
भूख बीमारी इसके अलावा आपस में भी झगड़ता हैफिर भी आगे बढ़ जाता है आकाओं के एक स्वर पर
कर देता है न्योछावर लहू अपने नेताओं के ताज परभारत देश में आम-ओ-ख़ासअभिव्यक्ति पर स्वतंत्र है
देश काअपमान विरोधी को गाली क्या यही लोकतंत्र है