मैं उकताय गयी (Main Uktaay Gayi)

पति हमरे रिटायर भये
आफत आय गयी
तेरे भैया रिटायर भये
सखी मैं उकताय गयी

बैठे बैठे घर में हुकम चलावें
चाय पियें खाने को मांगें
हलुआ पूरी बनाय रही
आफत आय गयी
पति हमरे रिटायर भये
आफत आय गयी

टीवी देखें फ़ोन में खोवें
बैठे बैठे सोफा पे सोवें
कछु कहो तो बैर लयी
आफत आय गयी
पति हमरे रिटायर भये
आफत आय गयी

बेटा ते न बहु से कछु कहें
सबके दोस मेरे सिर धरें
मायके जाय रही
आफत आय गयी

तेरे भैया रिटायर भये
सखी मैं उकताय गयी
पति हमरे रिटायर भये
आफत आय गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *