A B से जब कुछ कहता है B दोहराता है C से
C A जब बन जाता है तो फैले बात बड़ी तेजी से

बातों ही बातों में सारा शहर बन जाता A और C
क्योंकि भेड़चाल में आसानी से मिल जाते हैं B

रफ्ता रफ्ता शहर का माहौल उग्र हो उठता है
हर शख्स होकर इंक़लाबी मशाल थाम लेता है

फूंक डालता है अपने भारत की संपत्ति को
जला डालता बसें आशियाने और प्रगति को

फिर भी जी न भरे तो चढ़ जाता है धरने पर
पीछे चलती भीड़ अंधी जो आमादा है मरने पर

दूर बैठकर कहीं XYZ हसते जश्न मनाते हैं
लड़ा कर जन को जन से राजनीति चमकाते हैं

आम आदमी को देखो रोज़ कितनी लड़ाई लड़ता है
भूख बीमारी इसके अलावा आपस में भी झगड़ता है

फिर भी आगे बढ़ जाता है आकाओं के एक स्वर पर
कर देता है न्योछावर लहू अपने नेताओं के ताज पर

भारत देश में आम-ओ-ख़ासअभिव्यक्ति पर स्वतंत्र है
देश काअपमान विरोधी को गाली क्या यही लोकतंत्र है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *