एक कौवा जो प्यासा था
सोच से कुछ लंगड़ा था
पूर्वजों से सुन रखा था
घड़े में पानी कम हो तो
डाल घड़े में पत्थर पानी
ऊपर ले आना फिर
पीकर पानी गर्मी में
प्यास बुझाना उड़ जानाजैसा सुना था प्यासा कौवा
जा पंहुचा गार्डेन में देखा
घड़ा तो है घड़े में पानी
आज भी कम है यह देखा
जैसा सुना थे युक्ति लगाई
गार्डन से कंकड़ी उठाई
डाल घड़े में बार बार
पानी को ऊपर ले आया
फिर पानी पिया प्यास
बुझाई और उड़ गयाइस युक्ति में कौवे के
जीवन का काफी वक्त
बीत गया मगर जीत गयाउड़ते उड़ते कौवा
गार्डन के पीछे आया
तो देखा पूरा तालाब था
एक और प्यासा कौवा
पानी पी रहा था और
ठंडे पानी में नहा कर
गर्मी दूर कर रहा थाजो कहा गया है उसे
ज़रूर मानो मगर आई
क्यू किस चिड़िया का
नाम है यह भी तो जानो