क्या बात है (Kya Baat Hai)

दिन दिवाली का हो दीपक तुम्हारा
घर किसी और का तो क्या बात है
थोड़ी  मिठाई  नए कुछ कपड़े
बालक गरीब का तो क्या बात है

हज़ारों रुपये हम पटाखों में फूंकें
आब-ओ-हवा को दूषित करें
कूड़े करकट से कुल धरती अटी है
सफाई कर्मचारी बेबस रहें
प्रकृति माँ का भला तनिक सोचें
पटाखों से हो तौबा तो क्या बात है
घर की सफाई तो सभी करते है
शहर साफ़ रखें तो क्या बात है

दिन दिवाली का हो दीपक तुम्हारा
घर किसी और का तो क्या बात है
थोड़ी  मिठाई  नए कुछ कपड़े
बालक गरीब का तो क्या बात है

सच्ची ख़ुशी का मन्त्र है यह सुन लो
यूँ ही किसी एक मुफ़लिस को चुन लो
खाना  खिलाओ  संग दिवाली  मनाओ
कपड़े और मिठाई का खर्चा उठाओ
ऐसा  किसी  रोज़  करके जो देखो
अलग  सी दिवाली मना कर तो देखो
चेहरे  पे  उसके  जो मुस्कान  होगी
खुद ही कहोगे कि क्या बात है

दिन दिवाली का हो दीपक तुम्हारा
घर किसी और का तो क्या बात है
थोड़ी  मिठाई  नए कुछ कपड़े
बालक गरीब का तो क्या बात है

ईश्वर की पूजा हम रोज़ हैं  करते
बन्दों की फ़िक्र क्यों न परवाह करते
किसी की ज़रुरत में हम काम आएं
दिवाली की खुशियाँ मिलकर मनाएं
सन्देश है यह कोई कविता  नहीं  है
जो  तुम  कहोगे   भई  क्या  बात है
इंडिया  जागो अब करके दिखाओ
दुनिया कहेगी फिर क्या बात है

दिन हो दिवाली का दीपक तुम्हारा
घर किसी और का तो क्या बात है
थोड़ी  मिठाई  कुछ नए कपड़े
बालक गरीब का तो क्या बात है

If it’s Diwali, let your lamp be bright,
Even if it glows in another’s night.
A little sweet, a shirt, some cheer —
If it warms a poor child, what joy sincere!

We burn our coins in bursting skies,
While smog and smoke in silence rise.
The streets are choked, the air is sore,
Yet the sweeper sweeps — a thankless chore.
If we spare a thought for Mother Earth,
And skip the crackers — what greater worth!
We all clean homes, year after year,
But cleaning our city — that’s true cheer.

If it’s Diwali, let your lamp be bright,
Even if it glows in another’s night.
A little sweet, a shirt, some cheer —
If it warms a poor child, what joy sincere!

True joy’s a mantra, simple and sweet:
Find one poor soul — make their Diwali complete.
Feed them, clothe them, share your delight,
And see how your heart begins to light.
That smile — oh, divine, unplanned!
You’ll whisper yourself — “Now that’s grand!”

If it’s Diwali, let your lamp be bright,
Even if it glows in another’s night.
A little sweet, a shirt, some cheer —
If it warms a poor child, what joy sincere!

We worship God with daily prayer,
But why not show that love with care?
When we stand by someone in need,
We sow the truest festive seed.
This is not a poem, it’s a call —
Awaken, India — light for all!
Then the world will echo, loud and clear,
“Oh, what a Diwali — what a year!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *