दो कुत्ते आपस में बतियाते जाते थे
मालकिन पीछे डंडा लेकर आती थी
कुत्ते प्रसन्न कि मालिक को घुमाते हैं
मालिक खुश कि कुत्तों को घुमाती थीखेल घुमाने का और डंडे का दोस्तो
अद्भुत है पर समझ नहीं आता है
डंडे वाला खुश है कि वो मालिक है
पता नहीं मगर कौन किसे घुमाता हैपुलिस के डंडे पर जो चोर घुमता है
जेल से बाहर पुलिस को घुमाता है
अफसर के डंडे पर घूमे मुलाज़िम
झूठ बोलकर अफसर को घुमाता हैबीवी के नखरों पर घूमता है शौहर
हज़ार बहानों से बीवी को घुमाता है
चुनाव से पहले जो घर घर घूमता है
जीतने पर नेता जनता को घुमाता हैडंडा जो झूमे तो घूमता हर कोई
लाठी जिसके हाथ भैंस घुमाता है
भैंस अगरचे उतर जाए पानी में
फिर देखो किसको कौन घुमाता हैखेल घुमाने का और डंडे का दोस्तो
अद्भुत है पर समझ नहीं आता है
डंडे वाला खुश है कि वो मालिक है
पता नहीं मगर कौन किसे घुमाता है