मत रम मनुआ मंदिर में
गला भर्राया गाता होगा
बेसुरे ताल मिलाते होंगे
सरगम गश खाता होगारोता होगा हारमोनियम
सुर भी अश्क बहाता होगा
ढोलक आहें भरती होगी
मंजीरा शोर मचाता होगापता नहीं मंदिर में जाने
गायक कहां से लाते हैं
एचआर का कौन मन्त्र
बुद्धिमान जन अपनाते हैं
सष्ठम सुर में भक्त भजन
पंचम सुर लगाता होगामत रम मनुआ मंदिर में
गला भर्राया गाता होगा
बेसुरे ताल मिलाते होंगे
सरगम गश खाता होगारोता होगा हारमोनियम
सुर भी अश्क बहाता होगा
ढोलक आहें भरती होगी
मंजीरा शोर मचाता होगाकम पढ़ा मामूली गवईया
संगीत महिम बन जाता है
गला फाड़कर चीख चीख
मंडली को डराता है
देख समां कैसे कानों की
वैक्स को पिघलाता होगामत रम मनुआ मंदिर में
गला भर्राया गाता होगा
बेसुरे ताल मिलाते होंगे
सरगम गश खाता होगारोता होगा हारमोनियम
सुर भी अश्क बहाता होगा
ढोलक आहें भरती होगी
मंजीरा शोर मचाता होगामधुर चाहिए भजन ऐसा
भगवान् प्रसन्न हो जाएँ
देव उतर आएं धरती पर
मनवांछित वर दे जाएँ