एक रोज़ जब रिटायर हो जाऊंगा मैं
पहले तो खुद को होश में लाऊंगा मैं
दशकों गुलामी की जो आदत लगी है
उस आदत से छुटकारा पाऊंगा मैं
एक रोज़ जब रिटायर हो जाऊंगा मैंघड़ी के काटों से डरता हूँ मैं अभी
कच्ची नींद से उठ जाता हूँ मैं अभी
सोम से शुक्र के पिंजरे का परिंदा हूँ
तोड़ कर पिंजरा अब उड़ जाऊँगा मैं
एक रोज़ जब रिटायर हो जाऊंगा मैंचालीस सालों का वनवास गुज़ारा है
घर से दूर रहा अज्ञातवास गुज़ारा है
खुद के लिए कभी फुर्सत नहीं मिली
वक्त अब मेरा है सबको बताऊंगा मैं
एक रोज़ जब रिटायर हो जाऊंगा मैंदिन आज़ादी के अब बिताऊंगा मैं
पंख जो टूटे हैं उनको फैलाऊंगा मैं
खुली हवा में गहरी अब सांस लूंगा
दुनिया का एक चक्कर लगाऊंगा मैं
एक रोज़ जब रिटायर हो जाऊँगा मैंगुजरती जवानी है बुढ़ापा आने को है
जोश ए जूनून माना लड़खड़ने को है
जवानी तो चाहे फिर मुड़कर न आये
बचपन ज़रूर लौटा कर ले लाऊंगा मैं
एक रोज़ जब रिटायर हो जाऊँगा मैंएक रोज़ यारो मैं रिटायर हो जाऊँगा
गाड़ी से निकला हुआ टायर हो जाऊँगा
कॉमेडी से ज़्यादा सटायार हो जाऊँगा
बुझती लकड़ियों की फायर हो जाऊँगा
फाइल में बंद दिलों से बाहर हो जाऊँगा
एक रोज़ जब रिटायर हो जाऊँगा मैं…
One day, when I finally retire,
I’ll wake myself from the daily quagmire.
Decades of servitude etched in my skin,
I’ll break those chains and breathe within.
One day, when I finally retire…Still afraid of ticking clocks,
My sleep breaks with the morning knocks.
A caged bird from Monday to Friday’s fight,
I’ll snap the cage and soar in flight.
One day, when I finally retire…Forty years in exile, I confess,
Far from home in wilderness.
Never found a moment just for me—
Now time is mine, the world will see.
One day, when I finally retire…I’ll spend my days in newfound grace,
Stretching broken wings in open space.
I’ll take deep breaths in morning dew,
And circle this planet, maybe two.
One day, when I finally retire…Youth fades, and age draws near,
But passion stirs and won’t disappear.
Though youth may never turn around,
I’ll bring my childhood back, safe and sound.
One day, when I finally retire…I’ll become satire, no longer just tired,
Like an old flat tire, unrequired.
Flicker of fire in fading wood,
Making noise where silence stood.
Freed from files and folders grim,
One day, when I retire—I’ll finally begin.