पति हमरे रिटायर भये
आफत आय गयी
तेरे भैया रिटायर भये
सखी मैं उकताय गयीबैठे बैठे घर में हुकम चलावें
चाय पियें खाने को मांगें
हलुआ पूरी बनाय रही
आफत आय गयी
पति हमरे रिटायर भये
आफत आय गयीटीवी देखें फ़ोन में खोवें
बैठे बैठे सोफा पे सोवें
कछु कहो तो बैर लयी
आफत आय गयी
पति हमरे रिटायर भये
आफत आय गयीबेटा ते न बहु से कछु कहें
सबके दोस मेरे सिर धरें
मायके जाय रही
आफत आय गयीतेरे भैया रिटायर भये
सखी मैं उकताय गयी
पति हमरे रिटायर भये
आफत आय गयी