Opportunity Cost

जीवन की जब राह चुनी एक राह तब छोड़ी थी
दोराहे पर खड़े हुए हुए एक राह चुनी एक छोड़ी थी

अर्थशास्त्र में तो हम लाभ हानि तय कर पाते हैं
जीवनशास्त्र में पर किंकर्तव्यविमूढ़ रह जाते है

जीवनपथ में लोग मिले कुछ मित्र चुने हमसफ़र चुने
उनसे जुड़कर रिश्तों के नए बंधन हमने और बुने

चुनते चुनते बुनते बुनते यह जीवन चक्र पलटता है
पहले बचपन यौवन फिर वृद्धावस्था में ढलता है

क्या होता वे मिल जाते जो मित्र हमसफ़र नहीं चुने
रिश्ते जो हमसे छूट गए  बंधन जो हमने नहीं बुने

जीवन शायद बेहतर होता मन मफ़िक रिश्ते होते
पल नफरत के कुछ कम सच से न अलग सपने होते

सपनों में खुशियां पलती सच्चाई संघर्ष का साया
राही पूछे बोलो मैंने क्या पाया क्या और गंवाया
क्या ठहरी opportunity cost?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *