तौबा (Tauba)

मसाइल जो दरमियाँ हैं अपने सुलझा तो लें
यारों में नाम तेरा शामिल हो हमें गवारा नहीं
बड़ी मुश्किलों से संभाला है दिल का दामन
आस्तीन में सांप पालेंगे हम फिर दोबारा नहीं

पीठ में घोंपा है खंज़र तूने हमारी बार बार
अब और नहीं चाहे नाक रगड़ हज़ार बार
तेरे बिना चल दिए हैं अब बढ़ाएंगे कदम
जाएंगे अकेले हम चाहे वीरां हो या बहार

मसाइल जो दरमियाँ हैं अपने सुलझा तो लें
यारों में नाम तेरा शामिल हो हमें गवारा नहीं
बड़ी मुश्किलों से संभाला है दिल का दामन
आस्तीन में सांप पालेंगे हम फिर दोबारा नहीं

वक्त की आँधियों में सब ज़ज़्बात बह गए
अब बाकी सफर कटेगा नये लोगों के साथ
पुराने घावों को हमने खुला छोड़ दिया है
अब दर्द ये जाएगा सांस आखिरी के साथ

मसाइल जो दरमियाँ हैं अपने सुलझा तो लें
यारों में नाम तेरा शामिल हो हमें गवारा नहीं
बड़ी मुश्किलों से संभाला है दिल का दामन
आस्तीन में सांप पालेंगे हम फिर दोबारा नहीं

दिल के इशारे पे नाचना कब का छोड़ दिया
ज़ज़्बात का समंदर आँखों में ही रोक लिया
तेरे बिना ही लिखी जायेगी अब हर कहानी
अंजाम की परवाह नहीं आगे देखा जाएगा

मसाइल जो दरमियाँ हैं अपने सुलझा तो लें
यारों में नाम तेरा शामिल हो हमें गवारा नहीं
बड़ी मुश्किलों से संभाला है दिल का दामन
आस्तीन में सांप पालेंगे हम फिर दोबारा नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *