मेहरबान कचरेवाले तेरे सब हैं चाहने वाले
देख तुझे चले आते हैं सब कचरा देने वालेदीवाने तूने ज़ाने कितनों की नींद उड़ा दी
तुझसे मिलने आई है देख पूरी आबादी
कोई दौड़ता कच्छे में कोई नाइट सूट में भागे
एक एंटी तो भाग रही है बिन सारी तन पर डाले
बासी मुंह और बासी कचरा करते तेरे हवाले
तुझे देख चले आते हैं सब तेरे चाहने वालेतेरे इश्क़ में हो गए कई लोग निशाने बाज़
ऊपर से ही बांध निशाना कूड़ा फेंकते जनाब
फ्री में जो भगवान को भी कुछ न देने वाले
अपना कचरा तुझे सोंपते कितने हैं दिलवाले
गिला हो या सुखा सब कर दिया है तेरे हवाले
तुझे देख चले आते हैं सब तेरे चाहने वालेमेहरबान कचरेवाले तेरे सब हैं चाहने वाले
देख तुझे चले आते हैं सब कचरा देने वाले