झूठ ही सही तारीफ वो मेरी कर दिया करता था
मेरे किरदार के अच्छे दाम लगा दिया करता थाये नज़रें तलाशती हैं अब तक उस सितमगर को
दुश्मन था फिर भी वो दिल जीत लिया करता थामुझे बहलाने को हकीकत छुपा लिया करता था
मेरे हर सवाल का जवाब वो दे दिया करता थाजुदा हो कर भी वो ज़हन में बसा है अब तक
खो गया है जो ख़ास लोगों में हुआ करता थामौत ने कई बार दस्तक दी थी दरवाजे पर
जख्मों को वो हंस कर पी जाया करता था