डोनाल्ड पुतिन

हे देअर!
हे यू!
हे! आई ऍम टॉकिंग तो यू
ओह! हेलो अंकल हाउ डू यू डू
तुम छोटा मेमना तू हमारा बरबरी करता हू
हमारा पीने का पानी को क्यों झूठा करता हू

हे अंकल, हम ऐसा तो बिल्कुल नई करता हूँ
उल्टा आपका झूठा पानी अपन ही पीता हूँ

हे यू टू रुपीज़ पीपल आई मीन दो कौरी मेमना
यू बादजुबान गरीब तुम हमसे बहस लड़ायेगा
मालूम नहीं अपन ठेरा शेर की खाल में भेड़िया
ज़ुबां लड़ाने का हमसे तेरा हिम्मत कैसा हुआ
नहीं छोड़ेगा तुमको बच्चू देख तू अब गया

ओके छोरो, गया साल क्यों गाली हमको दिया हूँ
तब से लेकर अब अपन सिर्फ तुमको ढूंढ रिया हूँ
खाली पीली तुम हमारा माँ भेन एक कर दिया हूँ
अभी तुम्हारा खानदान का चराग़ बुझा देता हूँ
चुटकी में इडियट चल तुझे हेवन पंहुचा देता हूँ

लिसेन अंकल
प्लीज़ आई बेग यू
मैं लिटिल मेमना तुम्हें गाली कैसे दे सकता हूँ
मैं पीता पानी पोंड से ममा का शाथ घूमता हूँ
गया साल अपन दुनिया में नहीं आयेला था
पिछले हफ्ता भाई का बर्डे केक लाएला था

ओके बाई थैंक यू
हे यू स्टॉप
ओके लेट लिव यू

पर यास परता हमको तेरा बाप गाली दिया हू
माँ तुम्हारा उसका खरा पीछू ज़ोर हंस रिया हू
तुम साला छोटा बच्चा उस गुस्ताख़ का बेटा हूँ
नहीं छोड़ेगा साला तुम्हारा गेम बजा देता हूँ

ओके गोन्ना ईट यू….

डोनाल्ड पुतिन
अंकल इज़ इट यू ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *